सावन स्पेशल कार्यक्रम श्यामपुर प्रेम नगर में पहुंची श्रीमती गीता धामी जी

श्यामपुर, प्रेमनगर में आयोजित ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया तथा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान कर वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को विनम्र नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान शिव-पार्वती की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। साथ ही सावन क्वीन प्रतियोगिता एवं कोहिनूर कूपन ड्रॉ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सावन का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक है।

इस आत्मीय आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहभागी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हरियाली, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण यह सावन सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *