🌱 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR – JWALAPUR
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के 80वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण – अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हरिद्वार। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर ज्वालापुर के आर्य नगर स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक समीर कुमार जैन, उप प्रबंधक निधि कालरा, सीपी पंत, राज कुमार एवं अवधेश झा सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
बीमा अभिकर्ता अवधेश झा ने कहा कि स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

