लखपति दीदी का सम्मान समारोह 26 – BHEL रानीपुर विधानसभा

लखपति दीदी का सम्मान समारोह 26 – BHEL रानीपुर विधानसभा

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 में रानीपुर विधानसभा में भारतीय जनता महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा लखपति दीदी सम्मलेन का आयोजन किया गया , जिसके अंतर्गत समूह की बहने जो सरकार के योजनाओं के अंतर्गत लखपति बनी है ऐसी उन बहनों को भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा पटका पहनकर शॉल पहना कर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया !
जिसमें 220 लखपति दीदी को सरकार के द्वार उनका स्वयं का रोजगार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी I

इन महिलाओं ने विगत वर्ष में सरकार के द्वार आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपने रोजगार को उच्च कोटि का बनाया है I

आज के इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश महामन्त्री श्रीमती रश्मी रस्तोगी, जिन्होनें बताया कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रही है और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है I
उन्हें यह भी बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं की सशक्त बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहते हैं !
महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सही करने का प्रयास रहता है !रानीपुर विधानसभा के विधायक श्री आदेश चौहान जी ने कहा की
इस प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की मदद लेकर ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक उन्नत करना जिससे कि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके I

इस कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी और महामन्त्री श्री संजीव चौधरी जी (महिला मोर्चा प्रभारी) मुख्य महिलाओं को इस प्रकार की योजना से जुड़कर आगे बढ़ने पर बल दिया I

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने स्वयं सहायता समहू की महिलाओं को सभी अतिथि के साथ मिलकर लखपति दीदी को उपहार देकर और शॉल पहनकर व सम्मानित किया,जो महिलाएं लखपति योजना के अंतर्गत अपने रोजगार को बढ़ावा दे रही है I

इसमें अतिथि के रूप में पहुंचे बहादराबाद मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री विपिन शर्मा जी, ज्वालापुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री वरुण जी और वरिष्ठ नेत्री रजनी वर्मा जी और महिला मोर्चा की महामन्त्री रेनू शर्मा जी ने कहा कि महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत जुड़ना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार को बढ़ावा देने चाहिए I

इस मौक पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री /इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर चित्रा शर्मा और रानीपुर मंडल की मंडल अध्यक्ष इस कार्यक्रम की /सह संयोजिका चंचल कौर ने सुंदर मंच संचालन किया गया I

इस मौके पर जिला मंत्री प्रमिला जिला आईटी संयोजिका रंजीता और रानीपुर मंडल महामंत्रि अलका और कौशल्या आदि उपस्थित रहे जिसमें 220 महिलाओं को लखपति दीदी बनने पर सभी अतिथियों के द्वार सम्मान दिया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *