अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा नियुक्त; 3 नए सदस्य भी बनाए
अयोध्या, 02 सितंबर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज बड़ी नियुक्तियां की हैं। ट्रस्ट ने अपने पहले पूर्णकालिक CEO के तौर पर रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया है।
यह फैसला आज मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में 9 सदस्य मौजूद रहे, बाकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
ट्रस्ट के अनुसार CEO पद के लिए देशभर से 5585 आवेदन आए थे, जिसमें से 3 नामों का पैनल बनाकर फाइनल नाम पर मुहर लगाई गई।
कौन हैं जितेंद्र मिश्रा –
मूल रूप से देवरिया, यूपी के रहने वाले हैं। 6 दिसंबर 1986 को एयरफोर्स में आए, 30 अप्रैल 2026 को एयर मार्शल के पद से रिटायर हुए। कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर और हाल के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका के लिए उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल मिला है।

3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त –
ट्रस्ट में खाली पड़े 3 पदों पर भी नियुक्ति हुई है –
- मदन मोहन पांडे – अयोध्या के वरिष्ठ वकील
- महेश भागचंदका – दिल्ली (VHP के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के रिश्तेदार)
- निर्मला यादव – शिकोहाबाद cd51

