🔴 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR – KUMBH 2027 | BIG BREAKING
कुंभ 2027 की तैयारी में अतिक्रमण बना सबसे बड़ी बाधा – ठेकेदारों को कार्य में हो रही असुविधा
हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारी में लगे सभी विभाग दिन-रात तेजी से कार्य कर रहे हैं, परंतु डिवाइडर और सड़कों के कार्य में अतिक्रमण सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है।
कुंभ नजदीक आने से कार्यों की प्रगति ने तेजी पकड़ी है, परंतु सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण ठेकेदारों को कार्य करने में असुविधा हो रही है।
इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देते हुए जहां कार्य चल रहे हैं, उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि कुंभ 2027 शुरू होने से पहले कार्य पूर्ण हो जाए और हरिद्वार व आने वाले श्रद्धालुओं को उसका लाभ मिल सके।

