GANGA NEWS 24
🔴 GANGA NEWS 24 | DEHRADUN | CABINET BREAKING – 11 SEP 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की कैबिनेट में लिए गए 10 महत्वपूर्ण निर्णय

कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय – दिनांक 11 सितम्बर, 2026
1. ऊर्जा विभाग – उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट वर्ष 2024-25 को विधानसभा पटल पर रखे जाने को मंजूरी।
2. विद्युत आयोग के वार्षिक लेखा विवरण 2024-25 को विधानसभा में रखने को मंजूरी।
3. उत्तराखण्ड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा नियमावली 2026 संशोधन – अपर महानिरीक्षक कारागार का 01 पद संवर्ग में शामिल।
4. हाईकोर्ट नैनीताल, सुप्रीम कोर्ट एवं अधीनस्थ न्यायालयों के शासकीय अधिवक्ताओं की फीस वृद्धि को मंजूरी।
5. विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियमावली 2012 में संशोधन – उत्तराखण्ड विधिक माप विज्ञान (संशोधन) नियमावली 2026 प्रख्यापन को मंजूरी, Ease of Doing Business के तहत लाइसेंस प्रक्रिया सरलीकरण।

6. बड़ी राहत – 05 राजकीय मेडिकल कॉलेजों (श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा) में MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹17,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया।
7. माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद सृजित – स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन के लिए।
8. खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति को मंजूरी।
9. देहरादून (पुरुकुल गांव) से मसूरी (लाइब्रेरी चौक) तक रोप-वे परियोजना हेतु गढ़वाल सभा मसूरी को लीज पर भूमि देने को मंजूरी।
10. हरिद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल के समीप 15 एकड़ भूमि निर्माण हेतु आवंटित करने का निर्णय।

