लंदन में AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी कनीज फातिमा ओवैसी की आलीशान शादी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी फातिमा की इस ग्रैंड शादी की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अकबरुद्दीन ओवैसी की पिछली बातों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में उन्होंने सादगी से शादी करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को मस्जिद में सादे समारोह में शादी करनी चाहिए। उन्होंने शादी के खर्चों को फिलूज भी बताया था। अब खुद की बेटी की शादी में करोड़ों रुपये खर्च करके अकबरुद्दीन ओवैसी निशाने पर आ गए हैं।
कनीज फातिमा की शादी 20 अगस्त को लंदन में हुई। एस यूजर ने दावा किया कि इस आलीशान शादी समारोह में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कनीज फातिमा ओवैसी पेशे से बैरिस्टर हैं और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी हैं।
AIMIM के फ्लोर लीडर और चंद्रायनगुट्टा के MLA अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी और बैरिस्टर कनीज फातिमा ओवैसी ने 20 अगस्त, 2026 को लंदन में डॉ. इब्राहिम मुर्तज़ा से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी थे। उन्हें ओवैसी ने आमंत्रित किया था और ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में उन्हें शादी की जगह पर आते हुए देखा गया।

