मनोज
अंकिता भंडारी के माता-पिता संग डीजीपी कार्यालय में धरना, FIR दर्ज किए बिना बाहर न जाने पर अड़े
देहरादून। अंकिता भंडारी मामले में कथित तौर पर स्वर्गीय अंकिता की व्यक्तिगत व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के आरोप को लेकर कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक और वामपंथी नेताओं के साथ योगिता भयाना आदि, अंकिता भंडारी के मां और पिता के साथ डीजीपी उत्तराखंड के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस मामले में विनोद आर्य और वकील अनुज पुण्डीर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चैट सार्वजनिक कर स्वर्गीय बेटी का चरित्र हनन और कोर्ट की अवमानना समेत कई अन्य अपराध किए गए हैं।
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि FIR दर्ज किए बिना वे डीजीपी कार्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। इस दौरान अंकिता के माता-पिता भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक, वामपंथी नेता और योगिता भयाना समेत कई लोग शामिल हुए। सभी ने अंकिता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

