गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पहुंचे मातृ सदन, भव्य स्वागत
हरिद्वार। भगवान बद्रीनाथ के कपाट बंद कराकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज हरिद्वार पहुंचे।
मातृ सदन में स्वामी शिवानंद जी महाराज के द्वारा शंकराचार्य जी का भव्य और दिव्य स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
इस अवसर पर मातृ सदन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी का पुष्पमाला, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और भक्ति का वातावरण बना रहा।
सनातन धर्म और गंगा संरक्षण पर चर्चा
मातृ सदन में शंकराचार्य जी के आगमन को सनातन धर्म, गंगा संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि शंकराचार्य जी का हरिद्वार आगमन धर्मनगरी के लिए सौभाग्य का विषय है।

