मनोज ठाकुर
सफलता की एक और नई उड़ान! 🚀
फायर स्टेशन मायापुर में तैनात महिला फायरमैन काजल नेगी का चयन ‘राज्य कर विभाग (जनपद-देहरादून)’ में स्टेनो के पद पर होने के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय, हरिद्वार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने काजल को बधाई दी और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विभाग के सभी साथियों द्वारा महिला फायरमैन को नए विभाग में भी इसी तरह पूर्ण ईमानदारी, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देने तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

