बाग़पत में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की पत्नी वामासारथी बागपत की अध्यक्षा शिवांगी राय द्वारा वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पुलिस लाइन्स बागपत स्थित नटराजन हॉल में हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।।
कार्यक्रम में बागपत नगर की क्षेत्राधिकारी डॉ. सुकन्या शर्मा ने भी भाग लिया।।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत, मेहंदी प्रतियोगिता एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।।

