GSTAT का बड़ा फैसला: SEZ यूनिट को मिलेगा ISD से मिले Unutilised ITC का GST Refund, रिलायंस के खिलाफ Revenue की 8 अपीलें खारिज

GSTAT का बड़ा फैसला: SEZ यूनिट को मिलेगा ISD से मिले Unutilised ITC का GST Refund, रिलायंस के खिलाफ Revenue की 8 अपीलें खारिज

नई दिल्ली। GST Appellate Tribunal (GSTAT), राजकोट बेंच ने Special Economic Zone (SEZ) यूनिट को बड़ी राहत दी है। ट्रिब्यूनल ने कहा है कि SEZ यूनिट, Input Service Distributor (ISD) के जरिए वितरित किए गए Unutilised Input Tax Credit (ITC) का रिफंड खुद क्लेम कर सकती है।

मामला Commissioner of CGST & Central Excise, Rajkot vs Reliance Industries Ltd. का है। रिलायंस की जामनगर स्थित SEZ यूनिट ने अपने Electronic Credit Ledger में पड़े Unutilised ITC के रिफंड के लिए क्लेम किया था। यह क्रेडिट मुख्य रूप से कॉमन इनपुट सर्विसेज पर ISD के जरिए वितरित हुआ था।

Revenue का तर्क था –
Rule 89 के तहत SEZ यूनिट को सप्लाई पर रिफंड सिर्फ supplier ही फाइल कर सकता है, recipient SEZ यूनिट नहीं।

GSTAT ने क्या कहा –

  • ISD सिर्फ क्रेडिट बांटता है, वो असली सप्लायर नहीं होता, इसलिए सप्लायर इस क्रेडिट का रिफंड क्लेम ही नहीं कर सकता।
  • ऐसे में SEZ यूनिट को सिर्फ इसलिए रिफंड से मना नहीं किया जा सकता कि वो सप्लायर नहीं है।
  • ट्रिब्यूनल ने गुजरात हाईकोर्ट के IPCA Laboratories और Britannia Industries के फैसलों को बाध्यकारी माना।
  • मद्रास हाईकोर्ट के Platinum Holdings, Urjita Electronics, McKinsey के फैसलों का भी हवाला दिया।
  • CBIC के 2017 के सर्कुलर सिर्फ मैनुअल प्रोसेसिंग के लिए थे, वो रिफंड के substantive right को खत्म नहीं करते।
  • सुप्रीम कोर्ट में चुनौती लंबित होने से हाईकोर्ट का फैसला रुक नहीं जाता, जब तक उस पर stay न हो।

बेंच में Judicial Member Pramod Kumar Rai और Technical Member Kishori Lal थे। 4 नवंबर 2026 को सुनाए गए कॉमन ऑर्डर में Revenue की सभी 8 अपीलें (APL/29, 33, 34, 35, 36, 60, 74, 75 of 2026) खारिज कर दी गईं और First Appellate Authority का रिफंड देने वाला आदेश बरकरार रखा गया।

एक प्रतिनिधि क्लेम मई 2020 का था, जिसकी राशि ₹6,00,84,317 बताई गई।

इस फैसले का असर –
जो भी SEZ यूनिट ISD के जरिए कॉमन सर्विसेज का क्रेडिट लेती है, वो अब अपने नाम से Unutilised ITC का रिफंड क्लेम कर सकती है। यह GSTAT के शुरुआती अहम फैसलों में से एक माना जा रहा है।

GangaNews24 #GST #GSTAT #SEZ #ITCRefund #RelianceIndustries #TaxNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *