नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के आमंत्रण पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ की टीम ने राहुल गांधी जी से मुलाकात की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड के युवाओं से जुड़े रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, माफिया का जेल से छूटना, युवाओं के भविष्य और अन्य तमाम ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राहुल गांधी जी ने उत्तराखंड के युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि युवाओं से जुड़े इन मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
इस बैठक में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुडाकोटी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बिट्टू वर्मा मौजूद रहे।
युवाओं की आवाज अब संसद तक जाएगी।
संघर्ष जारी है, अधिकार की लड़ाई जारी है।

