कावड़ मेले के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।


मनोज ठाकुर

हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष करोड़ों शिवभक्तों की आवक के साथ अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। मेले के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।

इस वर्ष भी कांवड़ मेले की सफलता के उपरांत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत रवींद्रपुरी जी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री तथा जूना अखाड़ा के संरक्षक परम पूज्य श्री हरि गिरि जी महाराज ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। यह सम्मान परंपरा न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण का संदेश भी देती है


  1. कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, पुलिस-प्रशासन को अखाड़ा परिषद ने किया सम्मानित
  2. महंत रवींद्रपुरी और श्री हरि गिरि महाराज ने की पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा
  3. करोड़ों शिवभक्तों की सेवा के बाद अधिकारियों को मिला सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *