पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी अमरदीप को भी सजा-ए-मौत, दोनों फूट-फूटकर रोए, जज बोले- 3 बच्चों का ख्याल मेरठ DM रखेंगे
मेरठ। चर्चित सर्पदंश हत्या मामले में मेरठ कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप दोनों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई। सजा सुनते ही दोनों कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे।
कोर्ट ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया। मानवीय पहलू को देखते हुए जज साहब ने आदेश दिया कि मृतक के 3 नाबालिग बच्चों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी मेरठ डीएम संभालेंगे।

