कांवड़ यात्रा पर SSP की सख्ती, तय मानक से ऊंचे DJ वाहनों की सहारनपुर में नो-एंट्री!!

कांवड़ यात्रा पर SSP की सख्ती, तय मानक से ऊंचे DJ वाहनों की सहारनपुर में नो-एंट्री!!

कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश!!

सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।SSP ने अंबेडकर चौराहे से जेल चुंगी, राकेश केमिकल, गागलहेड़ी होते हुए बड़कला (उत्तराखंड बॉर्डर) तक कांवड़ मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु बनी रहे।निरीक्षण के दौरान DJ वाहनों की ऊंचाई की भी जांच की गई। निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों को मौके पर ही रोककर मानक के अनुरूप कराया गया। SSP ने साफ शब्दों में कहा कि तय सीमा से अधिक ऊंचाई वाले किसी भी DJ वाहन को सहारनपुर जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।इसके अलावा कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चौकियों और ड्यूटी प्वाइंटों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं से सड़क पर विश्राम न करने तथा सुरक्षित कांवड़ शिविरों का ही उपयोग करने की अपील की गई।SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों पर पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *