रुड़की, सुभाष नगर – बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के हाथों हुआ था उद्घाटन, अब धनतेरस पर डीडी ज्वैलर्स में पहुंची बाट-माप विभाग की टीम! आखिर क्या है पूरा मामला?
घटतौली की सूचना पर अधिकारियों ने खंगाले शोरूम के सभी तौल कांटे, खबर लिखे जाने तक जारी रही जांच
रुड़की। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की मौजूदगी में भव्य उद्घाटन के चलते सुर्खियों में आया आजादनगर चौक स्थित डीडी ज्वैलर्स एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला सीधे ग्राहकों की जेब और सोने-चांदी की खरीदारी में इस्तेमाल होने वाले वजन से जुड़ा है। धनतेरस के दिन घटतौली की सूचना मिलने के बाद बाट-माप विभाग की टीम शोरूम पहुंच गई।
बाट-माप विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शोरूम में मौजूद सभी तौल कांटों एवं वजन मापने वाले उपकरणों की बारीकी से जांच शुरू की।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता सामने आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। जांच जारी थी और इसके अंतिम निष्कर्ष का इंतजार है।
Roorkee #DDJewellers #Dhanteras #GangaNews24
डी डी ज्वेलर्स रुड़की में पहुंची बाट माप विभाग की टीम

