धार्मिक आस्था की प्रतीक चारधाम यात्रा के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में सत्यानारायण मंदिर चेक पोस्ट पर एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ झलक रही है।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ वरिष्ठ सहायक शिवानी, सहायक उप निरीक्षक अमित धारीवाल, टीएसआई बृजमोहन चंदेल, कांस्टेबल कपिल एवं लेडी कांस्टेबल लक्ष्मी सहित पूरी टीम मौके पर तैनात रही और हर वाहन की बारीकी से जांच की गई।
चेकिंग के दौरान चारधाम यात्रा पर जा रहे वाहनों के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच प्रमुख रूप से शामिल रही। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी वाहन ओवरलोड न हो और सभी यात्री निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हों। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।
इस कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा और कई चालकों को मौके पर ही नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान न केवल आवश्यक हैं,

