मनोज ठाकुर
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज ने सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि प्रोटोकॉल होने के बावजूद उन्हें चांदी गेट से प्रवेश नहीं दिया गया और मोबाइल चेकिंग के नाम पर देर तक रोका गया।
घटना से नाराज महाराज ने CM डॉ. मोहन यादव और दिल्ली में शिकायत करने की बात कही है। मामले में रवि सोलंकी ने भी मंदिर प्रशासक से चर्चा कर नाराजगी जताई।
Ujjain #Mahakal #GangaNews24

