हनुमान अंश’ की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंची फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर, दक्षिण काली मंदिर में लिया स्वामी कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद

Ganga News 24 |

🔴 ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंची फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर, दक्षिण काली मंदिर में लिया स्वामी कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद

हरिद्वार, 11 सितम्बर 2026 – बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने संतों का आशीर्वाद लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज वह अपने पूरे परिवार – माता-पिता और दादा-दादी के साथ हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं।

अनुप्रिया ने मंदिर में मां दक्षिण काली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निरंजन पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की।

स्वामी कैलाशानंद जी ने बताया कि फिल्म रिलीज से पहले जब सफलता को लेकर मन में शंका थी, तब अनुप्रिया ने हनुमान जी को याद किया था और उन्हें भरोसा था कि सब मंगल होगा। हनुमान जी के आशीर्वाद से ही फिल्म हिट हुई।

स्वामी जी ने अनुप्रिया को भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद दिया।

इस मौके पर अनुप्रिया नागर ने कहा कि यह सफलता ईश्वर और संतों की कृपा से मिली है। उन्होंने कहा कि वे स्वामी कैलाशानंद जी के तपस्वी जीवन से बेहद प्रभावित हैं और अगर महाराज जी की आज्ञा मिली तो वे उनके जीवन पर भी एक फिल्म बनाना चाहेंगी।

दक्षिण काली मंदिर में पूज्य महाराज जी के साथ अनुप्रिया नागर और उनका परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *