हरिद्वार: NH-334A के लिए लक्सर के 16 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक!

BREAKING – हरिद्वार: NH-334A के लिए लक्सर के 16 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक!

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334A (पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार) के किमी 15.000 (खानपुर) से 33.300 (पीपली पुण्डेरपुर) तक चौड़ीकरण / निर्माण हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार (मयूर दीक्षित) ने आदेश जारी किया है।

धारा-3ए के प्रकाशन तक इन 16 गांवों की भूमि के क्रय-विक्रय, रजिस्ट्री, बैनामा एवं भूमि की प्रकृति में परिवर्तन पर रोक लगाई गई है।

ये 16 गांव:
तुगलपुर, टाण्डा जलालपुर, शाहपुर, राजपुर, अब्दुल रहीमपुर, खानपुर, गोरधनपुर, दयालपुर, नसरूल्लापुर, कहेडा, खेड़ी मुबारिकपुर, गंगनोली, नगला खिताब, प्रहलादपुर, अकोड़ा, पुण्डेरपुर पीपली – सभी तहसील लक्सर

Haridwar #Laksar #NH334A #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *