*रात के सन्नाटे में मौत का मेहमान घर में घुसा मगरमच्छ, मची अफरा तफरी
क्षेत्र के ग्राम बुधवारशाहिद में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब ग्रामीण मुकेश पाल के घर में देर रात अचानक एक मगरमच्छ घुस आया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे।मुकेश कुमार ने बताया कि रात में आहट सुनकर जब परिवार का एक सदस्य उठा, तो उसने देखा कि मगरमच्छ घर के अंदर घुस रहा है। यह दृश्य देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग भयभीत हो गए।घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।खानपुर वन रेंज अधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया है और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

