सत्ता के सामने नहीं झुकाया सिर चैनल से महिला पत्रकार ने दिया स्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

सत्ता के सामने नहीं झुकाया सिर चैनल से महिला पत्रकार ने दिया स्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

प्रथम न्याय न्यूज। भारतीय पत्रकारिता का पतन अब शुरू हो चुका है धीरे-धीरे सभी न्यूज़ चैनलों से पत्रकार अपना अपना त्यागपत्र देकर डिजिटल मीडिया की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि वहां पर उनके नैतिक मूल्य का हनन किया जाता है जिसका उदाहरण देते हुए NEWS24 से इस्तीफा देने वाली वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने करीब 27 दिन बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने इस्तीफे और पत्रकारिता को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा समय दूर नहीं है, जब सत्ता से सीधे सवाल पूछने पर उपद्रवी लोग मीडिया संस्थानों और स्टूडियो तक पहुंच जाएंगे।

गरिमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों तक पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सरकार से सवाल पूछे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब उनके पास उसी तरह सवाल पूछने की ताकत नहीं बची है। उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्होंने NEWS24 से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्ता से सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को सामने लाना है। उनके अनुसार, यदि पत्रकार स्वतंत्र रूप से सवाल नहीं पूछ पाएंगे तो लोकतंत्र की मजबूती पर भी असर पड़ेगा। गरिमा सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनकी टिप्पणियों पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं।

फिलहाल गरिमा सिंह के इस बयान को लेकर राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उनके बयान पर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *