मनोज ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी की बंगाल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत पर सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, और बंगाल के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव जी, को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से, लाखों साधु-संतों की ओर से, हार्दिक शुभकामनाएं, आशीर्वाद साधुवाद।
यह जीत सिर्फ वोटों की नहीं, बल्कि सनातन धर्म की बंगाल में गौरवपूर्ण पुनरागमन की जीत है! सालों से चले आ रहे अत्याचार, मंदिरों पर हमले, सनातनियों पर जुल्म और धार्मिक स्वतंत्रता पर कुठाराघात का अंत हो गया। अब बंगाल की धरती पर भगवा ध्वज लहरा रहा है! यह ध्वज मां दुर्गा की अखंड शक्ति का प्रतीक है, श्री रामचंद्र जी की मर्यादा पुरुषोत्तम की जय का संदेश है, और भगवान जगन्नाथ जी की भक्ति का उद्घोष है। आज मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है ,अमित शाह जी की वो चतुर रणनीति से ,और भूपेंद्र यादव जी की वो अथक मेहनत से, आज बंगाल में यह ऐतिहासिक पल आया है । अब बंगाल में सनातन का सूर्योदय हो गया। मंदिरों की घंटियां बजेंगी, आरती की ज्योत जलेगी, दुर्गा पूजा पर कोई रोक नहीं लगेगी। सनातन मूल्यों पर शासन होगा । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और सभी सनातनी आज इस विजय पर गर्वित है । सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐। माँ भगवती मनसा देवी का आशीर्वाद आप सब पर सदैव बना रहे। हर हर महादेव।

