अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की लड़ाई में नया मोड़, उर्मिला सनावर ने शंकराचार्य से की मुलाकात
ज्योतिर्मठ। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की लड़ाई ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर इस मामले में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका और न्याय का मुद्दा उठाया।
मुलाकात के दौरान उर्मिला सनावर भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने और सबूत सामने लाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
उर्मिला सनावर का आरोप –
उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि सच बोलने के कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जेल भेजकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह पीछे नहीं हटेंगी और अंकिता के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी।
शंकराचार्य ने क्या कहा –
इस पूरे मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी गंभीर चिंता जताई और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को अब तक पूर्ण न्याय न मिलने से पूरे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हैं।
क्यों है मामला चर्चा में?
अंकिता भंडारी हत्याकांड शुरू से ही वीआईपी के नाम को लेकर चर्चा में रहा है। परिजन और समर्थक लंबे समय से वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने और पूरी जांच की मांग करते रहे हैं।
अब उर्मिला सनावर की शंकराचार्य से मुलाकात के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkitaBhandari #Uttarakhand #GangaNews24

