गोंडा में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला सामने आया है। युवक ने मजदूरी कर पत्नी को एएनएम (ANM) का कोर्स कराया।
अब कोर्स पूरा होने और अस्पताल में नौकरी मिलने के बाद पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।
पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया,पति राजेश कुमार वर्मा ने कहा पत्नी को पढ़ाने में लाखों रुपए खर्च हुआ। अब पत्नी और उसके परिवार के लोग 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है। पीड़ित ने सीओ शिल्पा वर्मा को शिकायती पत्र देकर पत्नी पर पढ़ाई में खर्च किए गए पैसे और जेवर वापस दिलाने की मांग की है। मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव का है,

