मनोज ठाकुर
शरद पूर्णिमा गंगा स्नान
हरिद्वार ब्रेकिंग – शरद पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हरिद्वार: शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर की पौड़ी गंगा घाट पर नहरबंदी के कारण जलस्तर कम होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। नहर की सफाई कार्य चलने के कारण जल कम किया गया है।
इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंडी घाट पर स्नान के लिए उमड़े, जिससे चंडी पुल पर भयंकर जाम लग गया।
प्रशासन अलर्ट:
- एसपी ट्रैफिक निशा यादव स्वयं उत्तरी सड़कों पर जाम की स्थिति का जायजा ले रही हैं
- यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, शेर सिंह, मुकेश कुमार सहित काफी संख्या में यातायात पुलिस बल तैनात
- ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस मिलकर लगातार जाम खुलवाने में जुटी
- श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से गंगा स्नान कराया जा रहा है
पुलिस ने श्रद्धालुओं से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और शांतिपूर्ण स्नान की अपील की है।

