खबर: रामलीला मैदान महारैली पर व्यापारियों की अपील
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को 10 नवंबर (भैया दूज) तक टालने की अपील की है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा:
- रामलीला मैदान के 5 KM दायरे में चांदनी चौक, सदर बाजार जैसे 20 बड़े बाजार हैं
- दिवाली का पीक सीजन चल रहा है
- रैली से ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन बंद, बैरिकेडिंग से बाजारों का काम ठप हो सकता है
- लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान होने की आशंका
- अक्टूबर में लगातार रैलियों से पहले ही करीब 3 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है

