मां भगवती बाला सुंदरी मंदिर पहुंचे राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज
मां भगवती का लिया आशीर्वाद, संगठन के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की घोषणा
आज मां भगवती बाला सुंदरी मंदिर में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज जी ने पहुंचकर मां भगवती का दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पंडित संत शर्मा, नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष रोहित कौशिक, हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित गौतम, संगठन के प्रवक्ता आचार्य वासुदेव भारद्वाज, अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, युवा भाजपा नेता शिवम शर्मा, बजरंग दल नेता रुद्र मिश्रा, पंडित रविकांत, हिमांशुवशिष्ठ मुकुल, अंकित, विशाल भारद्वाज, विक्रांत भारद्वाज एवं शिवकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज जी का भगवान श्री परशुराम जी के पटके से सम्मान किया तथा मां बाला सुंदरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज जी ने कहा कि नवंबर माह में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन समाज को एकजुट करने, युवाओं को साथ जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मां भगवती बाला सुंदरी से समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं एकता की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

