BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का सहारनपुर में ऐतिहासिक स्वागत, हजारों कार्यकर्ता उमड़े


सहारनपुर ब्रेकिंग

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का सहारनपुर में ऐतिहासिक स्वागत, हजारों कार्यकर्ता उमड़े

आज भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के सहारनपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित जनों ने आत्मीयता और जोश के साथ स्वागत किया।

शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वागत

शंखनाद और बटुक ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह जी एवं पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।

राघव लखनपाल शर्मा ने कहा —

“सहारनपुर जनपद के कोने-कोने से आए हमारे पुराने, समर्पित और ज़मीनी कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह संगठन की शक्ति, एकजुटता और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जनसैलाब किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों को भव्य आयोजन की सफलता के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

  1. खुले वाहन में कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष
  2. फूल-मालाओं से लदी गाड़ी का काफिला
  3. विशाल भीड़ द्वारा स्वागत

BJP #Saharanpur #NitinNabin #RaghavLakhanpalSharma #BJPNationalPresident #GangaNews24 #SaharanpurNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *