बिग ब्रेकिंग – विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे।

बिग ब्रेकिंग – विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे।

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी चोट की है। एसटीएफ की विशेष जांच टीम (SIT) ने गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों नवीन सिंह नेगी और कविता परमार को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का मास्टरमाइंड लविश चौधरी बताया जा रहा है, जो विदेश में बैठकर BotBro, BotAlpha, Cross Market, Mine Crypto, Meta Trade 5, Financial Freedom और TLC Coin जैसी फर्जी कंपनियां चला रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी कंपनियां RBI और SEBI में पंजीकृत ही नहीं थीं।

नवीन सिंह 2022 से पहले QFX से जुड़ा, फिर BotBro और BotAlpha से जुड़ गया। कंपनी में वह किंग लेवल तक पहुंच गया था। BotBro बंद होने के बाद भी उसने RISENWAYS नाम से नई कंपनी बनाकर Zoom मीटिंग के जरिए फिर लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया था।

वहीं कविता परमार (36) निवासी बालावाला, देहरादून कंपनी में सीनियर ईगल एग्जीक्यूटिव थी। उसकी रोबो आईडी से करीब 10 से 15 हजार लोग जुड़े थे। उसे हर महीने करीब 1,000 डॉलर का लाभ मिलता था। 2023 से 2026 के बीच वह कंपनी के सेमिनार के नाम पर मलेशिया, थाईलैंड, दुबई और वियतनाम की करीब 12-13 बार विदेश यात्रा कर चुकी है।

उसने कबूला कि निवेशकों के पैसे के बदले उनके ऑनलाइन खातों में डॉलर के रूप में सिर्फ नंबर दिखाए जाते थे, जबकि वह कोई असली पैसा नहीं होता था।

एसटीएफ ने दोनों के पास से Vivo और Oppo के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ साइबर थाना देहरादून में मुकदमा संख्या 53/2026 के तहत धोखाधड़ी, षड्यंत्र, आईटी एक्ट और BUDS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसटीएफ की अपील: ज्यादा मुनाफा, विदेश यात्रा और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाली किसी भी कंपनी के झांसे में न आएं। निवेश से पहले कंपनी का RBI/SEBI में पंजीकरण जरूर जांचें।

BotBro #STF #Dehradun #FraudAlert #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *