जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर वार्ड नंबर अभियान17, संजय नगर टिबडी, शिव मंदिर क्षेत्र में पार्षद अनिल कुमार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।


हरिद्वार: आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर अभियान17, संजय नगर टिबडी, शिव मंदिर क्षेत्र में पार्षद अनिल कुमार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।


पिछले कई दिनों से जमा कूड़े की समस्या का संज्ञान लेते हुए पार्षद ने नगर निगम के कर्मचारियों एवं जेसीबी मशीन की सहायता से पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कूड़े को साफ करवाया।
पार्षद अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि कृपया अपना कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, मिलकर अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *