वंदे मातरम आज दिनांक 1 मई 2026 को आपसे निवेदन करता हूं आज मजदूर दिवस है इसलिए भारत के और विश्व के सभी कामगार भाइयों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं है 11 फरवरी 1963 को डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपना व्याख्यान दिया था आपकी सेवा में भेज रहा हूं डॉक्टर लोहिया की रचनावली भाग संख्या सात में यह प्रकाशित है

आज के दौर में सभी राजनीति करने वाले लोगों को अपने इतिहास को जानना जरूरी है पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व सांसद हुकम नारायण यादव ज़ी

विभिन्न विषयों पर जानकारी है राजनीतिक सामाजिक आर्थिक प्रशासनिक विदेश नीति इत्यादि कई विषयों पर उन्होंने अपना विचार रखा था आज के युवाओं को और राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस तरह की जानकारी रहनी चाहिए दूसरी बात तुलना भी करनी चाहिए कि आज राजनीतिक मंच पर इस तरह के विषयों पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है राजनीति में लगे हुए लोगों को या तो अभिरुचि नहीं है अथवा जानकारी नहीं है देश के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से विश्वविद्यालय के छात्रों से और देश के युवाओं से विनम्र प्रार्थना है कि इस लेख को ध्यान से पढ़ें फिर इस पर आपस में चर्चा करें इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दें नागरिकों में चेतना पैदा करें नागरिक धर्म यही कहता है कुछ लोगों को समाजवाद शब्द से ही घ्रिणा है कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना जानेही समाजवाद से चिढ़ जाते हैं परंतु आज के युवाओं का धर्म है सभी विषयों को जाने समग्रता में चिंतन करें और दीर्घकालिक तौर पर राष्ट्र के हित में क्या सही है और क्या गलत है इसका विश्लेषण करें यही प्रार्थना है राष्ट्रीय हित और राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है निर्गुण सिद्धांत से कुछ नहीं मिल पातासमाज को और नागरिकों को सगुन स्वरूप चाहिए आशा है आप लोग इस पर चिंतन करेंगे संवाद करेंगे इसका प्रिंटआउट निकालकर लोगों तक पहुंचाएंगे यही विनम्र प्रार्थना है हुकुमदेव नारायण यादव पूर्व सांसद पद्म भूषण सम्मान से तथा उत्कृष्ट सांसद सम्मान से सम्मानित वंदे मातरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *