स्वामी निगमानन्द जी की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में आचार्य बालकृष्ण होंगे शामिल

स्वामी निगमानन्द जी की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में आचार्य बालकृष्ण होंगे शामिल

हरिद्वार, 13 जून 2026।

मातृसदन, हरिद्वार में आज 13 जून 2026 को गंगा, पर्यावरण एवं जनहित के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पूज्य स्वामी निगमानन्द सरस्वती जी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ की ओर से आचार्य श्री बालकृष्ण जी के समारोह में उपस्थित होकर स्वामी निगमानन्द जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की पुष्टि प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम में प्रातः 9:30 बजे से 1:00 बजे तक श्रद्धांजलि अर्पण तथा अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक गंगा संरक्षण, पर्यावरणीय चुनौतियों एवं स्वामी निगमानन्द जी के योगदान पर विचार-विमर्श आयोजित किया जाएगा।


मातृसदन, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *