BREAKING NEWS | JOSHIMATH | GANGA NEWS 24
जोशीमठ में हेली क्रैश लैंडिंग! चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास हुआ हादसा
जोशीमठ, चमोली। बड़ी खबर जोशीमठ से आ रही है। एसडीएम जोशीमठ को दोपहर 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है।
जानकारी के अनुसार:
जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि यूकाडा (UCADA) कर्मचारियों के अनुसार चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।
हेली में 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार थे। अभी तक क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है।
अधिक जानकारी का इंतजार है।
Source: SI Manohar Kanyal, Joshimath | SDM Joshimath

