सुप्रीम कोर्ट के 3 मुख्य आदेश – स्पष्ट जानकारी ⚖️

⚖️ सुप्रीम कोर्ट के 3 मुख्य आदेश – स्पष्ट जानकारी ⚖️

वायरल दावा “उत्तराखंड की 90% दुकानें बंद होंगी” भ्रामक है।

असली आदेश ये हैं:

1️⃣ रिहायशी क्षेत्र – सीलिंग लागू
जहाँ राज्य सरकार ने केवल आवासीय उपयोग की अनुमति दी है, वहाँ नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधि मिलने पर पहले चरण में सीलिंग।

2️⃣ मिश्रित उपयोग वाला क्षेत्र – यथास्थिति बरकरार
जहाँ जमीन का उपयोग स्पष्ट रूप से केवल व्यावसायिक या आवासीय निर्धारित नहीं है, वहाँ फिलहाल यथास्थिति, कागजी कार्यवाही जारी।

3️⃣ मामला कोर्ट में लंबित – सीलिंग नहीं रुकेगी
अवैध उपयोग है तो सिर्फ केस पेंडिंग होने से सीलिंग नहीं रुकेगी।

👉 कोर्ट ने भेदभावपूर्ण चुनिंदा कार्रवाई के बजाय समान रूप से नियम लागू करने को कहा।
📅 अगली सुनवाई: 23 नवंबर 2026

यह आदेश पूरे भारत में रिहायशी भूमि के गलत व्यावसायिक इस्तेमाल पर है।

FactCheck #SupremeCourt #Uttarakhand #Nainital #Rishikesh #जनसंघर्ष #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *