देहरादून में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक, 5 मृतक पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

देहरादून में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक, 5 मृतक पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

देहरादून। आज देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति तथा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना (कॉर्पस फंड) की बैठक में प्रदेश के पांच मृतक पत्रकारों के उत्तरजीवियों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जिनमें कुछ मामलों में छोटी-छोटी त्रुटियों का शीघ्र निस्तारण करने के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।

इसके अलावा पेंशन के चार प्रकरणों को स्वीकृति तथा एक प्रकरण को निरस्त किया गया।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अनुमति से उनकी अनुपस्थिति में एडीजी आशीष त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एडीजी के.एस. चौहान, चंद्र सिंह तोमर, पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा, अमित शर्मा तथा गिरीश कुमार उपस्थित रहे। सभी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।

बैठक में चेतन पांडेय तथा अंकित चौहान ने प्रकरणों को प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *