🌟 गर्व है उत्तराखंड को – GOOD NEWS 🌟
केदारघाटी की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
बेटियां आज अपनी मेहनत और हौसले से नया इतिहास लिख रही हैं। केदारघाटी के रामपुर-न्यालसू गांव की 20 वर्षीय बेटी रीतिका रावत ने क्रिकेट में प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तराखंड सीनियर महिला टीम में जगह बनाई है।
पिता महेंद्र सिंह रावत केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर संचालन का काम करते हैं, माता गृहणी हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद रीतिका ने खेतों में ही प्रैक्टिस कर अपनी गेंदबाजी को धार दी। रीतिका लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं।
23 अक्टूबर को टीम के साथ पुणे रवाना होंगी।

