Ganga News 24 | हरिद्वार | 28 अक्टूबर 2026
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार। प्रांतीय कार्यकारिणी (लखनऊ) के आह्वान पर आज 28.10.2026 को मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-2 हरिद्वार एवं मध्य गंगा नहर गुण नियंत्रण खंड-2, हरिद्वार के कर्मचारियों द्वारा गुण नियंत्रण खंड-2 हरिद्वार के प्रांगण में 15 सूत्रीय मांगों को पूरा करने हेतु यह धरना दिया गया।
धरना स्थल पर शाखा अध्यक्ष श्री अवनीश श्रीवास्तव, शाखा सचिव श्री शुभम गुसांई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निधि शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मनीष सैनी, कोषाध्यक्ष कुमारी मीरा कौशिक, संरक्षक श्रीमती मोनिका बजाज सहित श्रीमती वर्षा भारती, श्रीमती भक्ति शर्मा, श्री विरेंद्र सिंह प्रधान सहायक, श्री मनीष कुमार गुप्ता, श्री राजीव शर्मा, श्री विकास यादव, श्री निर्मल भारद्वाज, श्री विपिन मोहन शर्मा, श्री अनुज कुमार शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

