प्रकाश स्वीट्स लक्सर रोड हरिद्वार का रुड़की प्रकाश स्वीट्स से कोई लेना-देना नहीं – मालिक किशोर अरोड़ा

GANGA NEWS 24 | EXCLUSIVE

मनोज ठाकुर

प्रकाश स्वीट्स लक्सर रोड हरिद्वार का रुड़की प्रकाश स्वीट्स से कोई लेना-देना नहीं – मालिक किशोर अरोड़ा

हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित प्रकाश स्वीट्स के मालिक किशोर अरोड़ा जी ने आज प्रेस को बताया कि वह पिछले 6-7 साल से प्रकाश स्वीट्स के नाम से अपना प्रतिष्ठान चला रहे हैं और आज तक उनके यहाँ से कभी कोई शिकायत नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मीडिया में कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाहें पूरी तरह साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए की गई हैं। जांच अधिकारियों ने मौके पर जांच की तो गुणवत्ता में किसी प्रकार की त्रुटि या समझौता नहीं मिला, जिसका लिखित पत्र भी उन्हें दिया गया है।

किशोर अरोड़ा जी ने स्पष्ट किया कि रुड़की के प्रकाश स्वीट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है, ये उनका निजी प्रतिष्ठान है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि “हमारा उच्च अधिकारियों तक पहचान है, आप कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे” – ऐसे लोगों के खिलाफ वह अपने कानूनी सलाहकारों से बात कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए उनके प्रतिष्ठान पर खाद्य एवं रसद आयुक्त के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है, हर मिठाई पर उसकी गुणवत्ता और कंज्यूम करने की तारीख स्पष्ट लिखी होती है। उन्होंने कहा – “ग्राहक हमारे लिए भगवान हैं, उनके स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा, पैसा हमारे लिए मायने नहीं रखता।”

Haridwar #PrakashSweets #LaksarRoad #FoodSafety #Diwali2024 #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *