लक्सर तहसील क्षेत्र में प्रदूषण का आरोप, अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

GANGA NEWS 24 | EXCLUSIVE – BREAKING

लक्सर तहसील क्षेत्र में प्रदूषण का आरोप, अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील क्षेत्र के करंजा कुतुबपुर एवं मुंडाखेड़ा खुर्द के आसपास चल रही चरखियों में प्लास्टिक और प्रतिबंधित सामग्री जलाए जाने से वातावरण बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है।

आरोप है कि खुले में प्लास्टिक जलाने से जहरीला धुआं फैल रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं।

रिपोर्ट: गंगा न्यूज़ 24, लक्सर

Laksar #Haridwar #Pollution #Environment #PlasticBurning #Uttarakhand #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *