हिमाचली उद्योगपति डॉक्टर महिंद्र शर्मा को ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एडवाइजर नियुक्त किया गया है /

ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री हरबंस चावला उन्हें बितीय बर्ष 2025 से 2027 दो बर्षों के लिए इस प्रतिष्ठिति पद पर तैनात किया है
Dr महेंद्र शर्मा जी का व्यवहार और उनके कार्य प्रणाली से सभी लोग प्रभावित है वह हमेशा गरीबों के लिए दान देने में सबसे आगे रहते हैं

ब्रिक्स भारत , ब्राजील, चीन, रूस,साउथ अफ्रीका,मिस्र, ईरान, इंडोनेशिया, यू ए ई और इथोपिया देशों के चोटी के उद्योगपतियों का संगठन है जोकि इन देशों में आर्थिक सहयोग, निवेश , ट्रेड और कॉमर्स को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करता है।
ब्रिक्स सदस्य देशों में सहयोग , डायलॉग और विकास संभावनाओं को सरल करता है ।
ब्रिक्स का गठन वर्ष 2006 में सदस्य देशों के बीच आर्थिक गतिविधियों को प्रमोट करने के लिए किया गया था ।
डॉक्टर महिन्द्र शर्मा ए एन एस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक हैं / उनकी कम्पनी रियल एस्टेट , इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी मानी जाती है / उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कार्यन्वित किया है /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *