प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आज 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी का दौरा, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आज 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी का दौरा, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

लखनऊ/नोएडा, 22 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति आज 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेगी। दौरे के दौरान समिति के सभापति एवं नकुड़ विधायक श्री मुकेश चौधरी जी की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी।

प्राक्कलन समिति का यह दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है:

1. आज 22 अप्रैल 2026, सुबह 11:00 बजे: सभापति जी एवं समिति के सदस्य वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

2. 23 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे: जनपद गौतमबुद्धनगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

3. 23 अप्रैल 2026, दोपहर 02:30 बजे: जनपद बुलन्दशहर में विकास कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

4. 24 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे: जनपद गाजियाबाद में विकास कार्यों की प्रगति की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

5. 24 अप्रैल 2026, दोपहर 02:00 बजे: जनपद मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के साथ बैठक एवं अध्ययन भ्रमण।

6. 25 अप्रैल 2026, सुबह 08:00 बजे: माता शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उसी दिन सुबह 11:00 बजे जनपद सहारनपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा।

7. 26 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे: जनपद शामली में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा।

8. 27 अप्रैल 2026, सुबह 09:00 बजे: जनपद बागपत में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा।

प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कार्य में गुणवत्ता व समयबद्धता बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *