हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से BJP के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणिंद्रनाथ शर्मा जी ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से उनके देहरादून स्थित आवास पर BJP उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणिंद्रनाथ शर्मा जी ने भेंट की।
इस अवसर पर सांसद श्री रावत ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
सांसद श्री रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री फणिंद्रनाथ शर्मा का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं मार्गदर्शन पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।

