अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने किया माँ रूपी कन्या पूजन

मनोज ठाकुर

Ganga News 24

हरिद्वार | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने किया माँ रूपी कन्या पूजन

आज हरिद्वार के पवित्र गंगा घाट पर एक भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने माँ के नौ रूपों के प्रतीक कन्या पूजन किया।

महाराज जी ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और उनसे माँ के रूप में आशीर्वाद लिया।

पूजन के उपरांत महाराज जी ने वहां उपस्थित सभी संतों और भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और सनातन संस्कृति में कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

गंगा किनारे हुए इस पावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Haridwar #KanyaPujan #MahantRavindraPuri #AkhadaParishad #MansaDeviTrust #GangaGhat #GangaNews24HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *