किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा 13 एवं 14 जून को हरिद्वार स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का सफल आयोजन
हरिद्वार, 14 जून।


किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा 13 एवं 14 जून को हरिद्वार स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसान-मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान और उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया अधिवेशन के दौरान किसानों की बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य, कर्ज़ के बोझ, सिंचाई, बिजली, आवारा पशुओं की समस्या तथा मजदूरों को रोजगार, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि देश का किसान और मजदूर आज भी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, जिनके समाधान के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर देश के किसान एवं मजदूर वर्ग की समस्याओं और उनके समाधान संबंधी मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन तैयार कर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से प्रेषित किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया ज्ञापन में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य, कृषि लागत में कमी, श्रमिकों के लिए सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई।
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसान और मजदूर हितों की लड़ाई को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा तथा देश के अन्नदाता और श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
अधिवेशन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन ने इसे किसान-मजदूर एकता और संघर्ष को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया। इस मौके पर संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुषी तेवतिया, विनय तालान, नरेन्द्र भाटी, रविन्द्र प्रधान,
सोलर प्रधान ,अमित बंसल ,अंजुम पठान, विनोद मलिक, सभी राष्ट्र के और प्रदेश के और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *