यूजीसी सर्कुलर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लहजे में सरकारी वकील से इसे हटाने को कहा। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है और आश्वासन दिया कि सरकार इसे हटाएगी।
इस दौरान अदालत ने कहा कि नई पीढ़ी और हर छात्र के हितों का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हर छात्र के हितों की रक्षा जरूरी है। किसी भी वर्ग में असंतोष या आशंका नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि यूजीसी के विवादित इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर सरकार फिर विचार करेगी। वह इन विवादित नियमों पर दोबारा विचार करने के लिए एक कमेटी गठित करने पर विचार कर रही है।
UGC #SupremeCourt #LatestNews #GangaNews24
यूजीसी सर्कुलर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

