नई दिल्ली :- 5 नवंबर 2026
UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 की पूर्ण वापसी तक जारी रहेगा विरोध / पंडित अधीर कौशिकसमीक्षा और कमेटी गठन के नाम पर समय बर्बाद न करे केंद्र सरकार, तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026, की पूर्ण वापसी तक जारी रहेगा विरोध और आगामी 2027 चुनाव में जमकर सरकार का विरोध किया जाएगा।
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जब तक इस रेगुलेशन को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक संगठन का लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।

पं अधीर कौशिक जी ने कहा कि सरकार कमेटी बनाने और समीक्षा करने के नाम पर मामले को लंबित रखने के बजाय स्पष्ट निर्णय ले और तत्काल प्रभाव से इस विवादित रेगुलेशन को पूरी तरह वापस लेने की घोषणा करे।
उन्होंने कहा कि यह रेगुलेशन समाज में समानता के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है और इससे शैक्षणिक संस्थानों में अनावश्यक टकराव की स्थिति पैदा होगी। केंद्र सरकार को चाहिए कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत निर्णय ले।
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा इस रेगुलेशन की पूर्ण वापसी की मांग करता है।
UGC #EquityRegulation2026 #WithdrawUGC2026 #RashtravadiBrahmanMahasangh #GangaNews24

