इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जी के द्वारा दी गई पुलिस में तहरीर

F I र में विश्व हिंदू परिषद के महासचिव चंपत राय का नाम

बड़ी ख़बर-

सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के नाम पर हुए भयावह गबन और घोटाले के मामले में तहरीर दी।

राम जन्मभूमि थाने में तहरीर दी।

तहरीर में चंपत राय व अन्य को लगातार हो रहे ज़मीन घोटालों से लेकर चढ़ावा चोरी के महापाप में संलिप्त बताते हुए एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग की गई।

संजय सिंह ने अपनी तहरीर में साल 2021 की अपनी उस तहरीर का भी जिक्र किया है, जो उन्होंने अयोध्या ज़मीन घोटाले के मामले में दी थी।

संजय सिंह ने ही इस ज़मीन घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसमें कौड़ियों के भाव में ज़मीनें खरीद कर ट्रस्ट को करोड़ों के भाव में बेच दिया गया।

इस मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा से लेकर ऋषिकेश उपाध्याय तक बेहद गंभीर आरोप लगे थे।

मगर आज तक न जांच हुई न कोई कार्यवाही।

एक बार फिर से संजय सिंह ने पहल की है। तहरीर दी है।

मगर राम के नाम पर सत्ता में आने वाली योगी सरकार राम की मर्यादा के नाम पर हुए महापाप की एक अदद एफआईआर तक करने का साहस नहीं जुटा पा रही है।

कहीं मछलियों के चक्कर में मगरमच्छ न फंस जाएं!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *