UP- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद विनय कटियार सिर्फ एक बार मंदिर गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए उनसे “पास” मांगा गया। इस अपमानजनक व्यवहार के बाद उन्होंने मंदिर जाना बंद कर दिया।
विनय कटियार ने अब ट्रस्ट में बैठे चोरों के लिए कल डंडा चलाने का आह्वान किया था
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में विनय कटियार की भूमिका प्रमुख नेताओं में रही है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए जेलें काटीं, सड़कों पर आंदोलन किया और लाठियां खाईं। आज कटियार से मंदिर में जाने के लिए “पास” मांगा जा रहा है।
यह बहुत पीड़ाजनक है

